15 अगस्त तक करवा लें केवाईसी नहीं तो रसोई गैस सिलेंडर लेने में होगी दिक्कत
डीजे न्यूज, धनबाद: भारत सरकार के नई गाइडलाइन के अनुसार सभी पेट्रोलियम कंपनियों को घरेलू गैस ग्राहकों का केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया। इस बाबत धनबाद जिले के विभिन्न गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों ने सोमवार को सामूहिक रूप से प्रेस वार्ता आयोजित किया। प्रतिनिधियों ने जानकारी देते हुए बताया कि घरेलू गैस उपभोक्ता जिन्होंने अभी तक अपना केवाईसी नहीं करवाया है वह 15 अगस्त से पहले तक अपने खुद के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से केवाईसी करें। या फिर अपने नजदीकी गैस एजेंसी में जाकर केवाईसी करवा लें। यदि आप केवाईसी नहीं करवाते हैं तो 15 अगस्त के बाद आपके गैस बुकिंग में दिक्कतें आ सकती है। प्रेस वार्ता में गैस एजेंसी के डीलर शांतनू चंद्रा ने बताया की घरेलू गैस उपभोक्ताओं को केवाईसी करवाना अनिवार्य है। इसको लेकर केंद्र सरकार से सीधे गाइडलाइंस है। धनबाद में तकरीबन आधे से अधिक उपभोक्ताओं ने केवाईसी करवा लिया है। बाकी बचे हुए उपभोक्ताओं से उन्होंने निवेदन करते हुए कहा है कि आप यथाशीघ्र केवाईसी की प्रक्रिया को संपन्न करवाएं, ताकि आपको गैस सिलेंडर लेने में किसी तरह की दिक्कत ना हो। उन्होंने यह भी कहा कि धनबाद में सारे कंपनियों ने अपने उपभोक्ताओं के लिए कई सुविधाएं भी रखी है। डोर टू डोर भी जाकर कंपनियों के अधिकारी केवाईसी कर रहे हैं। वैसे ग्राहक जो धनबाद में है या यहां से बाहर रहते हैं उनसे उन्होंने केवाईसी कराने का आग्रह किया। प्रेस वार्ता में शांतनु चंद्रा, राधेश्याम, देवशरण महतो, रौशन सिन्हा, दिलीप शर्मा आदि मौजूद थे।