सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
बलियापुर: प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार से ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। उदघाटन प्रमुख पिंकी देवी एवं बीडीओ प्रभाष चंद्र दास ने किया। बीडीओ ने कहा कि पंचायतों के विकास में सहजकर्ता दल की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह प्रशिक्षण पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियो की कार्यक्षमता को बढ़ाएगा, जिससे गांव का विकास योजनाबद्ध तरीके से हो पाएगा। मौके पर बीपीआरओ मो आलम, नाजीर संजय दास, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि थे।