बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डीजे न्यूज, बलियापुर: सीआरपीएफ 154 वाहिनी के प्रधानखंटा मुख्यालय परिसर में सोमवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाहिनी के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए।मुख्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के सैकड़ों पौधे लगाए गए । इस दौरान पौधों की देखरेख एवं संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई । मौके पर वाहिनी के सभी पदाधिकारी एवं जवान थे।
————————————–

ग्रामीणों ने विधायक से की जमीन कब्जा करने की शिकायत

बलियापुर: अकानाघुटु एवं रासुघुटू के दर्जनों ग्रामीण सोमवार को सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो के बड़दाहा स्थित आवास पहुंचे। ग्रामीणों ने विधायक को गांव के खाली पड़े जमीनों में भूमाफियाओं द्वारा जबरन जेसीबी मशीन लगाकर कब्जा किए जाने की शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा कि अगर भू माफिया द्वारा गांव की जमीन हड़पने का प्रयास जारी रखा तो आंदोलन पर उतरने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने कहा कि किसी भी हालत में गांव की जमीन को भूमि माफियाओं द्वारा कब्जा करने नहीं दिया जाएगा।
——————————————
विधायक ने किया जलापूर्ति योजना का शिलान्यास

बलियापुर: सिंदरी बस्ती के मल्लिक टोला में बनने वाले जलापूर्ति योजना का शिलान्यास सोमवार को विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। यह कार्य विधायक की पहल पर हर्ल के सीएसआर फंड से बनना है। मालूम हो कि मल्लिक टोला में काफी दिनों से जल संकट की समस्या बनी हुई है‌। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विधायक से किया था। विधायक ने हर्ल प्रबंधन से वार्ता कर समस्या का समाधान किया।
विधायक ने कहा कि योजना के चालू होने पर बस्ती के लोगों के शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top