बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

नहीं रहे बामपंथी राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हलधर

डीजे न्यूज, बलियापुर: खरिकाबाद निवासी भाकपा माले कार्यकर्ता 70 वर्षीय हलधर महतो का शनिवार को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से बलियापुर के भाकपा माले कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई । नेताओं ने बताया कि स्वर्गीय महतो ने धनबाद कोयलांचल में मजदूर नेता पूर्व सांसद एके राय एवं पूर्व विधायक आनंद महतो के नेतृत्व में वामपंथी राजनीति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होने अपने परिवार में दो पुत्र एवं चार पुत्रियां समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। वे बलियापुर के सक्रिय भाकपा माले कार्यकर्ता आशुपति महतो के पिता थे। उनके निधन पर पूर्व विधायक आनंद महतो, सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, दिलीप महतो, आमोद बाउरी, बनमाली कुंभकार, विजय रजक आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
———————————————
विधायक ने चापाकल व्यवस्था कराने का दिया आश्वासन
बलियापुर: सिंदूरपुर पंचायत स्थित चौंकटांड़ गांव का एकमात्र पेयजल कूप के ध्वस्त होने के बाद गांव में जल संकट उत्पन्न हो गया है। इसकी सूचना पाकर सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने शनिवार को चौकटांड़ गांव का दौरा किया। जल संकट की समस्या के निदान के लिए विधायक ने तत्काल गांव में चापाकल की व्यवस्था कराने के साथ-साथ ध्वस्त पेयजल कूप की अविलंब मरम्मती कराने का आश्वासन दिया। मौके पर पंचायत के पूर्व मुखिया समीर कुमार मुर्मू, झामुमो के युवा नेता नुनूलाल हेंब्रम, अरुण रजवार, सिकंदर किस्कू, नरेश हेंब्रम, सुधीर हांसदा आदि थे।
——————————————-

झूमर प्रतियोगिता में दिखीं झारखंडी संस्कृति की झलक
बलियापुर: जगदीश गांव में शुक्रवार की रात आयोजित रंगारंग झुमर नाच में दर्शकों की काफी भीड़ उमड़ी। उद्घाटन भाजपा नेत्री तारा देवी ने किया। उन्होंने कहा कि झारखंडी भाषा, संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अगल-बगल गांवों के कई झुमर दलों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागी झूमर दलों ने बारी बारी से आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के युवाओं का योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top