बलियापुर के दो स्कूलों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी संपन्न
डीजे न्यूज, बलियापुर: प्लस टू हाई स्कूल बलियापुर एवं प्राथमिक विद्यालय जोरियापार दोलाबड़ में शनिवार को शिक्षक- अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति नियमित करने, अनामांकित बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने, लर्निंग गैप को कम करने आदि पर चर्चा किया गया। इसके अलावा एमडीएम, साफ सफाई पर भी आवश्यक चर्चा की गई ।बलियापुर में मुखिया गणेश महतो, विजय गोराई, घनश्याम ग्रोवर, शैलेन मंडल, शकील अंसारी, स्कूल के अध्यक्ष मो कलीमुद्दीन, आदि मौजूद थे। वही दोलाबड़ में मुखिया सुनीता मल्लिक , शिक्षक अचिंत पांडे, श्रीकांत महतो, राकेश महतो, सुलेखा देवी, मंजू देवी, पूर्णिया मल्लिक, सरवन महतो आदि थे।