बलियापुर की खबरें:-
शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं बकरीद
डीजे न्यूज, बलियापुर (धनबाद): बकरीद के मद्देनजर सोमवार को बलियापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर विचार किया गया। एसपीडीओ प्रकाश चंद्र महतो ने किसी भी प्रकार के अफवाहो से दूर रहने की अपील की। थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर नूतन मोदी, सीमा देवी, दिनेश सिंह , घनश्याम ग्रोवर, शैलेंद्र मंडल, कुलदीप अग्रवाल , अनवर अली खान, शेख शीम, शकील अंसारी, मुखिया विजय गोराई, देवाशीष पांडे, दिवाकर महतो आदि थे। बैठक में शांति समिति के अनेक सक्रिय सदस्य नजर नहीं आए।
——————————————-
भाकपा माले कार्यकर्ता का निधन, शोक
बलियापुर:
बलियापुर के भाकपा माले के बुजुर्ग कार्यकर्ता सालविशाल निवासी 72 वर्षीय भिखूलाल महतो का सोमवार को निधन हो गया। वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने परिवार में अपनी पत्नी, तीन पुत्री एवं एक पुत्र समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। उनके निधन पर प्रखंड उप मुख आशा देवी के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।