बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

भाजपाइयों की बैठक में धरना को सफल बनाने का निर्णय
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): पूर्वी मंडल भाजपा कार्यालय में रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य सरकार के कार्यकलाप एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध 19 मई को बलियापुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष आहुत धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, आशीष मुखर्जी, निताई रजवार, दीपक गोप, खगेन पांडे, रामदेव पांडेय, खुहीराम पाल आदि थे।
——————————————-

बलियापुर में पांच घंटे बिजली नहीं रहने से उपभोक्ता रहे परेशान

बलियापुर:  बलियापुर इलाके में रविवार को करीब 5 घंटा लगातार बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 7:00 बजे बिजली गुल हुई जो दोपहर करीब 12:00 बजे आई। पूछे जाने पर विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि डीवीसी द्वारा शॉट डाउन लेने के कारण बिजली नहीं रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top