बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो जख्मी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर-सिंदरी सड़क पर बलियापुर हाई स्कूल के पास गुरुवार को कार ने बाइक सवार को जोरदार धक्का मार दिया। जख्मी 17 वर्षीय संजीत सोरेन एवं राहुल हेंब्रम निरसा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों बाइक से दाड़दहा गांव आए थे।
मौके पर पहुंची बलियापुर पुलिस ने जख्मियों  को इलाज हेतु बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनों को धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेमोरियल हॉस्पिटल रेफर कर दिया।
दोनों युवक बाइक से सिंदरी की ओर जा रहे थे। घटनास्थल के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहा एक कार ने बाइक को धक्का मारकर भाग निकला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जप्त कर थाना ले आई है।
——————————————
चड़क पूजा में दिखीं भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था

बलियापुर: दोलाबड़ शिव मंदिर प्रांगण में गुरुवार को चड़क पूजा के मौके पर भोक्ता घुरा मेला का आयोजन किया गया। शिव भक्तों ने अपने शरीर के विभिन्न अंगों में लोहे की कीलें चुभोकर भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था का प्रदर्शन किया। मेले का आनंद लेने के लिए सैकड़ो लोग जुटे। सफल बनाने में मेला कमेटी के सदस्यों के अलावा मुखिया सुनीता देवी, पंचायत समिति सदस्य भोलानाथ महतो, राकेश मल्लिक आदि का योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top