बलियापुर की खबरें:-
पहाड़पुर में फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
बलियापुर: पहाड़पुर में रविवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच महादना क्लब पहाड़पुर एवं आरके राजा क्लब के बीच खेला गया। मैच में महादना क्लब 2-0 से विजयी रहा। प्रतियोगिता में कुल 14 टीमें भाग ले रही है। समाजसेवी गौरव कुमार गोस्वामी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौसला आफजाई की। सफल बनाने में राजेश कुमार महतो, गोलक महतो, मदन महतो, प्रदीप महतो, मनोज महतो, निर्मल महतो, मनोहर महतो, कला चंद महतो, उमेश महतो, लोबीन महतो आदि सक्रिया हैं।
—————————————————
प्रधानखंता में दो पक्षों में मारपीट, तीन जख्मी
बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के प्रधानखंटा स्थित सुड़ी कुल्ही में रविवार को मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मियों में एक पक्ष की रिंकी देवी, पायल कुमारी एवं दूसरे पक्ष के संतोष रावत शामिल हैं। जख्मियों का इलाज बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक पक्ष के रिंकू देवी का कहना है कि उनकी जमीन पर उन्होंने बांस गाड़े हैं। मोहल्ले के कुछ लोग उस जमीन को सार्वजनिक बताते हुए उनके परिवार के साथ झगड़ा झंझट करते रहता है। आज भी इस बात को लेकर विवाद हो गया। दूसरे पक्ष की शीला देवी, जीतू देवी, सुमित्रा देवी का दावा है कि रिंकू देवी के परिवार के लोग सार्वजनिक स्थान पर बांस गाड़ दिया है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतें होती है।
—————————————————–
धोखरा में छाता मेला का आयोजन
बलियापुर: धोखरा काली मंदिर प्रांगण में रविवार को छाता मेला का आयोजन किया गया। गांव के लोया (पुजारी) निशि रजवार ने पारंपरिक तरीके से पूजा संपन्न कराया। मौके पर नटवा नाच एवं संस्कृतिक नृत्य व गीत का आयोजन किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि नरेश महतो, शांतिराम महतो, संजय महतो, विश्वनाथ महतो, हरिराम मिस्री, भागवत महतो, बैद्यनाथ महतो, विनोद रजवार, मंटू रजवार आदि थे।
————————————————–
ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक जख्मी
बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के रानी रोड स्थित काली मंदिर के पास रविवार को तेज गति से बेलगड़िया की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर काली अनियंत्रित होकर पलट गई । मौके पर गोलमारा के बाइक सवार मिथुन सिंह ट्रैक्टर की चपेट में आने से आंशिक रूप से चोटिल हो गया। उसके घुटने में चोटें आई है । जख्मी का इलाज एक निजी क्लीनिक में करवाया गया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है।