धनबाद में 25 कराटे खिलाड़ियों ने दी कलर बेल्ट परीक्षा

धनबाद में 25 कराटे खिलाड़ियों ने दी कलर बेल्ट परीक्षा

डीजे न्यूज, धनबाद : ट्रेडिशनल शोतोकन कराटे डू एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से रविवार को किड्ज़ केयर स्कूल, कुसुम बिहार, कोयला नगर में कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में कुल 25 कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने येलो, ऑरेंज, ब्लू, पर्पल और ब्राउन बेल्ट के लिए परीक्षा दी।
कलर बेल्ट परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कराटे कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पंच, किक, ब्लॉक, काता, कुमिते और सेल्फ डिफेंस जैसी विभिन्न विधाओं का दमदार प्रदर्शन कर अपनी दक्षता का परिचय दिया।
परीक्षा मुख्य परीक्षक सेंसेई कुंदन कुमार बांसफोर, ब्लैक बेल्ट थर्ड डैन, के नेतृत्व में आयोजित की गई। परीक्षा के बाद मुख्य अतिथि किड्ज़ केयर स्कूल की प्रधानाचार्य रिया सिंह ने सफल खिलाड़ियों को बेल्ट एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मौके पर दर्पण कुमारी बंसफोर, अमायरा मृणाल, सांविका सिंह, आदित्य बिस्वास, गौरांवती सिंह, वर्तिका राज, विहान सिंह, प्रियांशु मुखर्जी, अन्वेषाश्री, सौम्या दुबे, अनन्या दुबे, शैनन भारती, ऋशान शिंदे, आयोना दित्या, जूही रानी सहित अन्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top