बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर पूर्वी पंचायत कमेटी गठित

बलियापुर: भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बुधवार को हुई बैठक में बलियापुर पूर्वी पंचायत कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में रूपेश भंडारी को शाखा सचिव एवं हुबलाल रजवार को सह-सचिव चुन लिया गया। कमेटी के कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया। पूर्व विधायक आनंद महतो ने जनता के हक अधिकार के लिए संघर्ष करने तथा पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश  दिया। अध्यक्षता मुखिया गणेश महतो ने की। संचालन दिवस पांडेय कर रहे थे।
बैठक में उप प्रमुख आशा देवी, कृष्ण दान, प्रेम महतो, चंद्र मोहन महतो, राजेश भंडारी, खादीन महतो, बाटुल मोदी, निरंजन मोदी, श्रीदाम सहीस आदि थे।
——————————————-

मां की पुण्यतिथि पर वस्त्र वितरित
बलियापुर: युवा एकता मंच बलियापुर के संयोजक धनु महतो ने अपनी दिवंगत माता झुनू देवी की छठी पुण्यतिथि पर मोहनपुर गांव में एक कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरण किया। इस अवसर पर दिवंगत झुनू देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । मौके पर जगन्नाथ महतो, विक्की महतो, पंकज, सागर, अमित, राजकुमार आदि थे।
———————————————

ईद मिलादुन्नवी पर निकला जुलूस
बलियापुर: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को रखीतपुर, भिखराजपुर, लालडीह, आमझर, परघा, सिंधियाटांड़, बाघमारा आदि गांवों से सैकड़ो लोगों ने जुलूस निकाला। नारे के साथ लोग पैदल बलियापुर बाजार चौक पहुंचे और जलसे में शामिल हुए। जलसे में वक्ताओं ने अपनी तकरीर किया। मौके पर मौलाना कासिम, मौलाना तस्लीम रजा, मोहर्रम अली, हाफिज काशीम, हाफिज अजहर, मौलाना अली हुसैन, हाफिज सद्दाम हुसैन, हाफिज जियाउल, हाफिज नईमुद्दीन, मौलवी इदरीस, शकील अंसारी, इसराइल अंसारी, मजीद खान, हकीमुद्दीन अंसारी ,आफताब, जावेद कमाल ,सरफुद्दीन, मुस्लिम खान,निजाम,रमजान अंसारी आदि थे।
————————————————
सड़क दुर्घटना में जख्मी की इलाज के दौरान मौत
बलियापुर: लालाडीह के पास मंगलवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल बाइक सवार 60 वर्षीय श्यामपद गोराई की इलाज के दौरान शहीद निर्मल महतो मेमोरियल हॉस्पिटल धनबाद में निधन हो गया। वह प्रधानखंटा की ओर से बलियापुर आने के क्रम में लालाडीह के पास विपरीत दिशा से आ रहा एक अन्य बाइक सवार के साथ टक्कर हो गई ।घायल हालत में इलाज हेतु धनबाद ले जाया गया, जहां कुछ ही घंटे बाद उनका निधन हो गया। इस दुर्घटना में दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक वहीं छोड भाग निकला। बलियापुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जप्त कर थाना ले आई है । मृतक श्यामपद गोराई मुकुंदा का रहने वाला था। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उनके परिवार में एक पुत्र एवं दो पुत्रियां है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top