जीतपुर गायत्री शक्तिपीठ में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया सावन महोत्सव

जीतपुर गायत्री शक्तिपीठ में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया सावन महोत्सव

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): जीतपुर स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर परिसर में महिला मंडल के तत्वावधान में श्रद्धा और उत्साह के साथ लोक आस्था के पावन पर्व सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सावन माह की खुशियां आपस में साझा करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री परिवार की बहनों द्वारा भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद महिलाओं ने श्रद्धा और विश्वास के साथ सावन के पारंपरिक लोकगीत, कजरी एवं शिव भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। सुहागिन महिलाओं एवं बच्चों ने सावन के पारंपरिक हरे रंग के परिधानों में सज-संवरकर कार्यक्रम में भाग लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर सावन के रंग में रंगा नजर आया। महोत्सव के दौरान सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे को श्रृंगार सामग्री भेंट कर सुखी वैवाहिक जीवन एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। महिलाओं ने नृत्य, संगीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सावन माह की उमंग और उत्साह को साझा किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गायत्री परिवार से जुड़ी महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित थे। सावन महोत्सव के आयोजन से पूरे गायत्री शक्तिपीठ मंदिर परिसर में श्रद्धा, उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में  रश्मि कपीला, आरती सिंह, गीता देवी, आरती पंडित, गुड़ी देवी, लक्ष्मी देवी, सुनिता तीवारी, गुड्डी देबी, शशि प्रभा, आशा मिश्रा,सकुन्तला सिंह आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top