बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

नशा से दूर रहने के लिए लोगों को किया जागरूक

डीजे न्यूज, बलियापुर: धोखरा पंचायत में रविवार को नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई । जिला परिषद सदस्य उषा महतो व मुखिया उषा देवी के नेतृत्व में मलिकडीह शिव मंदिर से निकाली गई रैली में शामिल लोगों ने बनिया टोला, कमार टोला, बाउरी टोला, शहरपूरा, माझीडीह, देवानडीह, गुंदलीघुटु, तेतुलटांड़ आदि इलाके का भ्रमण किया। रैली में शामिल महिलाएं “नशा मुक्त समाज बनाएं, खुशहाल जीवन अपनाएं” जैसे नारे लगा रही थी। मौके पर भाजपा नेता मिहीलाल रवानी, मीना देवी, आशा देवी, पूनम देवी, नरेश कुमार महतो, विश्वनाथ महतो, पूर्ण महतो, विकास महतो आदि थे।
—————————————-
कर्मियों ने बकाया वेतन भुगतान कराने की लगाई गुहार
बलियापुर: ग्रामीण जलापूर्ति योजना फेस 1 में कार्यरत कर्मियों ने उपायुक्त एवं सहायक श्रमायुक्त को आवेदन देकर बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है। आवेदन में कर्मियों ने कहा है कि मार्च 2025 से भुगतान लंबित है। इसके कारण कर्मियों ने काम का बहिष्कार कर दिया था। मई 2026 में संवेदक ने मजदूरों से वार्ता कर चार महीना का मानदेय का भुगतान के बाद अगले 2 महीने के अंदर सभी बकाया भुगतान कर देने का लिखित आश्वासन दिया था। किंतु आज तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। कर्मियों ने फिर अपने काम का बहिष्कार कर रखा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top