बलियापुर हटिया को मॉडल बनाने की कवायद शुरू

Advertisements

बलियापुर हटिया को मॉडल बनाने की कवायद शुरू

बलियापुर: बलियापुर साप्ताहिक हाट को मॉडल हटिया बनाने की कवायद शुरू हो गई है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को जिला कृषि पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एक टीम बलियापुर पहुंची। टीम ने बलियापुर हटिया परिसर में स्थल का जायजा लिया। मौके पर जूनियर इंजीनियर अशोक महथा, बलियापुर के मुखिया गणेश महतो, देवाशीष पांडे, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय पासवान, देवेंद्र कुमार आदि थे। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि धनबाद जिला में फिलहाल मॉडल हटिया बनाने के लिए प्रशासन की ओर से बलियापुर एवं निरसा हाट का चयन किया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top