ब्लड बैंकों के ड्राइ पड़ने से उत्पन्न हालात से निपटने की तैयारी शुरू

Advertisements

ब्लड बैंकों के ड्राइ पड़ने से उत्पन्न हालात से निपटने की तैयारी शुरू

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद जिले के ब्लड बैंकों के ड्राइ पड़ने से उत्पन्न हुए हालात से निपटने तथा एसएनएमएमसीएच और स्वैच्छिक रक्तदाता संस्थाओं के बेहतर समन्वय हेतु बैठक हुई। एसएनएमएमसीएच अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अधीक्षक डॉ गिंदोडिया ने की। बैठक में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को ससमय रक्त उपलब्ध कराने, न‌ए रक्तदाताओं को जागरूक करने, स्वैच्छिक रक्तदाता संस्थाओं को सहयोग करने, प्राइवेट ब्लड बैंकों से समन्वय बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान के महतव और जरूरत बताने आदि विषयों पर चर्चा हुई। जन अधिकार मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने न‌ए क्षेत्रों को चिन्हित करने और एस ओ पी बनाने का सुझाव दिया। गोपाल भट्टाचार्य ने रक्तदाता संस्थाओं को प्रोत्साहित करने एवं सरकार के स्तर से बेहतर समन्वय स्थापित करने को कहा। बैंठक में ब्लड बैंक के प्रभारी सहित रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव कौशलेंद्र सिंह, बेनजीर, सौरभ सिंह,अनिता अग्रवाल,   ब्लड बैंक के टेक्नीशियन संजीव कुमार, अशोक कुमार, गुंणाधर एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top