बिरहोर टोला में अनोखे अंदाज में मना पीएम मोदी का जन्मदिन, स्नातक उपासी ने काटा केक

बिरहोर टोला में अनोखे अंदाज में मना पीएम मोदी का जन्मदिन, स्नातक उपासी ने काटा केक

डीजे न्यूज, बगोदर,गिरिडीह : आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय की पहली स्नातक छात्रा उपासी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अटका पूर्वी पंचायत के बिरहोर टोला में केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में भाजपा अटका मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि सह पंचायत समिति सदस्य रंजीत मेहता, भाजपा नेता दिलीप कुमार गोल्डन जायसवाल, भाजयुमो के कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

उपासी द्वारा बिरहोर टोला में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाए जाने को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा रही। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top