भू-धंसान के खिलाफ कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा का जन आंदोलन, रणधीर वर्मा चौक पर दिया धरना

भू-धंसान के खिलाफ कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा का जन आंदोलन, रणधीर वर्मा चौक पर दिया धरना

बीसीसीएल और डीजीएमएस पर कतरास को उजाड़ने का आरोप

धरनार्थियों ने कहा- हक की लड़ाई के लिए दिल्ली तक जाएंगे

डीजे न्यूज, धनबाद: कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले भू-धंसान और अवैध उत्खनन के खिलाफ जन आंदोलन किया गया। गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर मोर्चा के कार्यकर्ताओं और कतरास के लोगों ने धरना दिया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

मोर्चा के संयोजक मंडली सदस्यों ने बीसीसीएल और डीजीएमएस पर कतरास के लोगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल के मेगा प्रोजेक्ट के नाम पर कतरास की जनता को विस्थापन का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कतरास में लगातार भू-धसान और अवैध उत्खनन की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन बीसीसीएल, सीआईएसएफ, डीजीएमएस और जिला प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कतरास के लोगों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा और अपने हक की लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को दिल्ली तक ले जाकर केंद्र सरकार के सामने भी अपनी आवाज रखी जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top