भाजयुमो नेता संजीव कुमार व श्रेयांश सौरव पर पचम्बा थाना परिसर में लाठीचार्ज को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, एसपी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगा
डीजे न्यूज, गिरिडीह : भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार एवं भाजपा कार्यकर्ता श्रेयांश सौरव पर पचम्बा थाना परिसर में हुए लाठीचार्ज के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है।
आयोग ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट दो सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
इस घटना में भाजपा कार्यकर्ता श्रेयांश सौरव को काफी चोटें आई थीं। मानवाधिकार आयोग द्वारा मामले में रिपोर्ट तलब किया जाना न्याय एवं जवाबदेही की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।