बिग ब्रेकिंग: धनबाद पुलिस की यूपी के शूटर के साथ मुठभेड़, शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू के पैर में लगी गोली
जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में शामिल था शूटर
पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी है शूटर
डीजे न्यूज, धनबाद: निरसा थाना क्षेत्र के हाथबाड़ी में बुधवार की शाम आनंद वाटिका के समीप पुलिस और शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू के बीच मुठभेड़ हुई। इस घटना में शूटर के पैर में गोली लगी है। सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश का रहने वाला शूटर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने निरसा पहुंचा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश का एक शूटर बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से निरसा पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर इलाके में छापेमारी अभियान शुरू किया।
अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ लिलेश्वर महतो ने कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक दिवंगत पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में भी वह आरोपी है। साथ ही जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में भी शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू शामिल है।