भाजपाइयों ने जर्जर सड़क पर की धानरोपनी,  तंत्र का ध्यान कराया आकृष्ट

भाजपाइयों ने जर्जर सड़क पर की धानरोपनी,  तंत्र का ध्यान कराया आकृष्ट

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): जर्जर बलियापुर-धनबाद हीरक रोड की मरम्मत की मांग को लेकर भाजपाइयों ने बुधवार को अनूठा अंदाज में नाराजगी व्यक्त की। पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने जर्जर सड़क पर धान रोपनी कर तंत्र और जनप्रतिनिधियों का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया। नेतृत्व कर रही पार्टी नेत्री सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी ने कहा कि एक साल के दौरान सड़क की जर्जर हालत के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है।
इस बाबत उपायुक्त को पत्र प्रेषित कर जर्जर सड़क की मरम्मती की मांग की थी, लेकिन आज तक परिणाम सामने नहीं आया। मौके पर भाजपा जिला मंत्री डॉ निशि महतो, मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती, मुखिया दिलीप महतो, सुनील मोदक, प्रशांत महतो, मंटू रवानी, दीपक गोप, संजय महतो, अरुण महतो, मोसिम खान, चंदना देवी, सरस्वती देवी, फूल कुमारी, सुनीता देवी, ममता देवी, पूनम देवी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top