भाजपा का झारखंड बंद पूरी तरह फ्लॉप : रवींद्र वर्मा

भाजपा का झारखंड बंद पूरी तरह फ्लॉप : रवींद्र वर्मा

डीजे न्यूज, धनबाद: भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को आहूत झारखंड बंद पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। भाजपा ने बंद के नाम पर जिस राजनीतिक नौटंकी को खड़ा करने का प्रयास किया, उसे झारखंड की जागरूक जनता ने सिरे से खारिज कर दिया। उक्त बातें‌
प्रदेश कांग्रेस के समन्वयक सह दुमका लोकसभा के प्रभारी रवींद्र कुमार वर्मा ने कहीं।‌

उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की राजनीति और उसके दोहरे चरित्र को अच्छी तरह समझ चुकी है। झारखंड के युवाओं एवं छात्रों के मुद्दों को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश को प्रदेश की जनता स्वीकार करने वाली नहीं है।

झारखंड की जनता शांति, विकास और अपने अधिकारों के साथ खड़ी है। आज के बंद में आम लोगों की सीमित भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा के आह्वान को जनता ने गंभीरता से नहीं लिया।

भाजपा को चाहिए कि वह राजनीतिक नौटंकी और बंद की राजनीति छोड़कर झारखंड के वास्तविक मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभाए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top