बगोदर पुलिस ने जीटी रोड पर पिकअप वैन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब को किया जब्त 

Advertisements

बगोदर पुलिस ने जीटी रोड पर पिकअप वैन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब को किया जब्त 

डीजे न्यूज, बगोदर,गिरिडीह : बगोदर पुलिस ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस संबंध में बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरी की ओर से जीटी रोड के रास्ते एक पिकअप वैन में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बगोदर की ओर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

गठित टीम में थाना प्रभारी राजेश कुमार, पुअनि आनंद कच्छप, सअनि प्रदीप सिंह एवं झरी उरांव शामिल थे। टीम द्वारा जीटी रोड स्थित महुरी ओवरब्रिज के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान डुमरी की ओर से आ रही पिकअप वैन (BR 01GE 7074) को रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस को देखते ही चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर कुछ दूरी पर संतरूपी जंगल के पास वैन डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने विभिन्न ब्रांड की भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और शराब तस्करों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top