बाघमारा यूथ कांग्रेस ने मनाई गांधी एवं शास्त्री जयंती, जरूरतमंदों के बीच किया फल वितरण

बाघमारा यूथ कांग्रेस ने मनाई गांधी एवं शास्त्री जयंती, जरूरतमंदों के बीच किया फल वितरण

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बाघमारा यूथ कांग्रेस की ओर से जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा उनके आदर्शों, विचारों और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बाघमारा यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने फल वितरण कर सामाजिक सेवा और जनकल्याण का संदेश दिया। इस पहल के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच सहयोग, सेवा और मानवता की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

अध्यक्ष शय्यूम खान ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति की मिसाल पेश की। उनके आदर्श आज भी युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाने की प्रेरणा देते हैं।

वही जिला उपाध्यक्ष विशाल महतो ने सभी को संकल्प दिलाया कि महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई जाएगी।

मौके पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विशाल महतो,बाघमारा विधानसभा अध्यक्ष शय्यूम खान,माधो सिंह, बिनोद शर्मा, प्रोo टीo पीo पांडेय,जियाउल हक,जनक लाल, राजाराम यादव, प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो, नगर अध्यक्ष रंजीत पांडेय, महिला नेत्री गीता देवी, छोटू चौहान, रोहित वाही, पोरेश चौबे, सतेंद्र पांडेय, डॉ रामजी कुम्हार, रोबिन पाल,विधासभा उपाध्यक्ष राहुल बजरंगी, कतरास नगर युवा काँग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र महतो, विवेक महतो, मोo तस्लिम अंसारी, जफर् इक़बाल, गणेश महतो, सोनू महतो, उत्तम सिंह, रूपेश रवानी,मो आमिर,कुंदन भुइयाँ, प्रकाश रवानी, रिंकू केशरी, गोविंदा सोनकर, भोलू केशरी, सोनू रवानी आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top