बेरोजगारों का पलायन रोकना संघ का उद्देश्य: रणविजय सिंह
डीजे न्यूज, राजगंज (धनबाद): दलूडीह में बिहार जनता खान मजदूर संघ के नए कार्यालय का उद्घाटन संघ के महामंत्री रणविजय सिंह ने फीता काटकर किया।
महामंत्री रणविजय ने कहा कि बेरोजगार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संघ का कार्यालय खोला गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रचुर खनिज संपदा होने के बावजूद लोगों का पलायन जारी है, जिसे रोकना संगठन का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से संघ के कार्यालय से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र की फैक्ट्रियों में नियमों के अनुसार स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने की दिशा में पहल की जाएगी। संगठन मजदूरों और बेरोजगार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगा।
मौके पर इकबाल अंसारी, टिंकू सोनार, महेंद्र महतो, ब्रजेश चौबे, अरसद अयूब, बिराज हांसदा, फारूक, मीरूलाल बेसरा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।