बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : रामनिवास यादव 

Advertisements

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : रामनिवास यादव 

सीएचसी जमुआ में दवाओं का भरपूर भंडार : उपायुक्त 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जमुआ में जीवनरक्षक एवं नियमित उपयोग की आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध कराया गया है, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सीएचसी जमुआ में एल्बेंडाजोल, आयरन-फोलिक एसिड, पैरासिटामोल, एंटी रेबीज वैक्सीन, ओआरएस, कैल्शियम-वीटामिन डी3 सहित विभिन्न आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। अस्पताल में आयरन एवं फोलिक एसिड की 7.50 लाख गोलियां, ओआरएस के 6 हजार पैकेट तथा अन्य जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं।

 

स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से दवाओं की उपलब्धता की निगरानी कर रहा है तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।

उपायुक्त रामनिवास यादव ने संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय सुविधाओं और मरीजों को मिलने वाली सेवाओं की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक जनोन्मुखी एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top