Advertisements
पानी के लिए तरस रहे बलियापुर के लाखों लोग
प्रमुख ने तेनुघाट डैम से पानी छोड़ने की पहल शुरू करने की मांग की
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): दामोदर नदी का जलस्तर घटने से बलियापुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना के ठप है। इस भीषण गर्मी में लाखों लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसने को मजबूर हो गए हैं। जल संकट को देखते हुए प्रमुख पिंकी देवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को उप विकास आयुक्त से मुलाकात किया। बलियापुर क्षेत्र में पेयजल संकट के निदान के लिए त्वरित कदम उठाने की मांग की। प्रमुख ने तेनुघाट डैम से पानी छोड़ने के लिए प्रशासनिक पहल अविलंब शुरू कराने का आग्रह किया ताकि दामोदर नदी में जलस्तर सामान्य हो जाए और जलापूर्ति शुरू किया जा सके। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख के साथ विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्त एवं हीरालाल मोदक शामिल थे।