Advertisements
बीसीसीएल प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद यूनियन ने स्थगित की महाधरना
डीजे न्यूज, धनबाद: श्रमिकों से जुड़ी 40 सूत्री मांगों को लेकर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बीसीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) एमके रमैया की वार्ता हुई। घंटों चली वार्ता में प्रबंधन की ओर से समस्याओं के निराकरण की दिशा में सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया गया। इसके बाद यूनियन 14 मई को प्रस्तावित महाधरना को स्थगित करने का फैसला लिया। बता दें कि यूनियन ने मांगों को लेकर कोयला भवन मुख्यालय के समक्ष धरना देने की अल्टीमेटम दिया गया था। इसी के आलोक में वार्ता हुई। वार्ता में यूनियन के महामंत्री सह विधायक अरूप चटर्जी, आनंद महिपाल, मानस चटर्जी, निताई महतो, विष्णु रवानी, सबुर गोराई, राजेंद्र पासवान ,जेके झा, देव रंजन दास, बी डी गोस्वामी आदि शामिल थे।