बारहवीं की परीक्षा में पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल का बेहतर प्रदर्शन

Advertisements

 

बारहवीं की परीक्षा में पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल का बेहतर प्रदर्शन

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल बांसकपुरिया के विद्यार्थियों ने बारहवीं की कला, विज्ञान एवं कामर्स संकाय की परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर विद्यालय एवं अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्रियांशु सिंह 88%, अहाना सुकुल 87.5%, युवराज पटेल 80%,
आकृति सिंह 77%, शुभम कुमार 71%, रिया यादव 71%, शांभवी 71% तथा अमन कुमार ने 71% अंक हासिल किया है।
विद्यालय के चेयरमैन सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, निदेशक दिनेश कुमार महतो एवं प्राचार्य  रुपेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार को अपने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व है तथा भविष्य में भी उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top