बांग्ला भाषा को द्वितीय राष्ट्रभाषा का दर्जा दें केंद्र सरकार

बांग्ला भाषा को द्वितीय राष्ट्रभाषा का दर्जा दें केंद्र सरकार

डीजे न्यूज, बलियापुर: आमटाल स्थित रतौड़ी मंदिर प्रांगण में शनिवार को बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की बैठक सुरेश बाउरी की अध्यक्षता में हुई। समिति के संस्थापक बेंगु ठाकुर ने झारखंड के सरकारी स्कूलों में बांग्ला भाषा की पढ़ाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बांग्ला की पढ़ाई नहीं होने से बच्चे अपनी मातृभाषा की पढ़ाई करने से वंचित हो जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से बांग्ला भाषा को दूसरा राष्ट्रभाषा का दर्जा देने की मांग की। बैठक में मंटू बाउरी, अकलू बाउरी, नागेंद्र बाउरी, भादू देवी, शकुंतला देवी, भुजकी राय, अशोक राय, दिलीप राय, राकेश राय, रमेश बाउरी, मोती बाउरी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top