शहादत दिवस पर शहीद शक्तिनाथ महतो को अर्पित की श्रद्धासुमन, परिजनों सहित राजनीतिक दल के नेताओं ने किया नमन

शहादत दिवस पर शहीद शक्तिनाथ महतो को अर्पित की श्रद्धासुमन, परिजनों सहित राजनीतिक दल के नेताओं ने किया नमन

डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो की शहादत दिवस पर शनिवार को उनके पैतृक गांव तेतुलमुड़ी, टाटा सिजुआ 12 नंबर (आजाद सिजुआ) स्थित समाधि स्थल तथा कर्मस्थल शक्ति चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

शहीद के परिजन, विभिन्‍न राजनीतिक दल के नेता, सामाजिक संगठन से जुड़े लोग, छात्र-छात्राएं व बुद्धिजीवियों ने शहीद शक्ति की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शहीद की पत्‍नी सूची देवी ने शक्तिनाथ की प्रतिमा को दूध से नहलाया और धूप-दीप से पूजा अर्चना की। पुत्र मनोज कुमार महतो ने मैत्री संघ का लाल-हरा झंडा फहराया। शक्ति शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने शहीदी गीत प्रस्तुत किया।

इसके साथ ही टाटा सिजुआ 12 नंबर (आजाद सिजुआ) स्थित समाधि स्थल परिसर स्थित फुटबॉल मैदान में नौ दिवसीय शक्ति मेला का शुभारंभ हुआ।

प्रतिमा पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, पूर्व विधायक जलेश्वर महतो, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष बिजय कुमार झा, शहीद के भाई सुरेश महतो, भतीजा पूर्व पार्षद धर्मेंद्र महतो, झामुमो जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन, हरि प्रसाद पप्पू, हलधर महतो, अशोक चौहान, टाटा सिजुआ कोलियरी के पूर्व राकोमयू अध्यक्ष संजय सिंह, वर्तमान अध्यक्ष किशन महतो, पूर्व सचिव नीलकंठ नारायण महतो, चंद्रिका सिंह यादव, पार्षद कल्पना महतो व  मधुमाला, संटू सिन्हा,
कपुरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिनेश महतो, सोनू श्रीवास्तव, बाबू गुप्ता, जोगता नागरिक समिति के अनुज कुमार सिन्हा, महादेव हांसदा, दयाल महतो, सुमित महतो, शेख उस्मान, मोहन महतो, दिनेश महतो, बसंत महतो, परवेज इकबाल, राजेश महतो, दुर्गा चरण मरांडी, शक्ति कालेज के प्रभारी प्राचार्य रमेश प्रसाद, प्रो. मनोज महतो, शिक्षक राजीव कुमार, कृष्णा मंडल आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top