कल की घटना अचानक नहीं, 18 अगस्त को ही हेमंत सरकार ने तैयार कर ली थी पूरी पटकथा, गिरिडीह था इसका हब, झारखंड मुक्ति मोर्चा के व्हट्सएप ग्रुप पर छोड़ा गया था मैसेज: बाबूलाल मरांडी

कल की घटना अचानक नहीं, 18 अगस्त को ही हेमंत सरकार ने तैयार कर ली थी पूरी पटकथा, गिरिडीह था इसका हब, झारखंड मुक्ति मोर्चा के व्हट्सएप ग्रुप पर छोड़ा गया था मैसेज: बाबूलाल मरांडी

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह के नए परिसदन भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कल की घटना अचानक नहीं हुई है. 18 अगस्त को ही हेमंत सरकार ने पूरा पटकथा तैयार कर लिया था और कल की घटना का केंद्र बिंदु गिरिडीह जिला था. क्योंकि यंहा के झामुमो के जिला कमिटी के व्हस्ट्सएप ग्रुप में इसे लेकर एक मैसेज छोड़ा गया था जिसमे कहा गया था की सभी को शाम चार बजे जिला कार्यालय आना है, यह पार्टी की इमरजेंसी कॉल है. उन्होंने कहा कि कहानी जयपाल स्टेडियम से शुरू हुआ. वहां तार लगाया गया, फेंसिंग कर दिया गया. पूरे रांची को हेमंत सरकार ने बांग्लादेश और पाकिस्तान में बदल दिया था आंदोलन से बचने के लिए. लेकिन राज्य के छात्रों का अनुशासन देखने को मिला. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बेरहमी से छात्रों की पिटाई हुई है. हेमंत सरकार के निशाने पर छात्र थे. 5 अगस्त तक छात्रों ने मांग किया था कि सीबीआई जांच की जाए, लेकिन हेमंत सरकार ने कोई संज्ञान में नहीं लिया. हेमंत सरकार वार्ता नहीं कर रही थी, सिर्फ बहला रही थी. जब सीएम आवास घेराव का कार्यक्रम तय हुआ, तो हेमंत सरकार ने जरूरी समझा कि छात्रों के आंदोलन को तोड़ना जरूरी है. इसके लिए कैबिनेट की बैठक कर टीडीपीएल के परीक्षा को रद्द कर दिया और 22 नियुक्ति को रद्द कर दिया. 2017 से 2025 तक के सारे परीक्षा को रद्द कर दिया गया. हेमंत सरकार जैसे शातिर दिमाग वाले सीएम का बयान छात्र नहीं समझे और हेमंत सरकार के झांसे में राज्य के आंदोलनकारी छात्र आ गए. उन्होंने कहा कि बगैर जानकारी लिए परीक्षा रद्द करना छात्रों के आंखों में धूल झोंकना है. जिनकी नौकरी गई, ये तो लाजिमी था कि अगर वो न्यायालय जाते हैं तो न्यायालय सरकार के आदेश को रद्द करेगा. सरकार के ड्रामेबाजी पर छात्रों का गुस्सा भड़कना ही था. राज्य के हर जिले में पुतला दहन होना तय हुआ. कई जिले में लाठी चली. छात्रों पर लाठी चलाना एक साजिश था, जिसमें जेएमएम के गुंडे शामिल थे. गिरिडीह इस मामले का एपिक सेंटर रहा. मरांडी ने कहा कि X पर एक ट्वीट हुआ, जिसमें इमरान अजीज खान के X हैंडल से जेएमएम के आपातकाल बैठक की सूचना दी गई थी. जेएमएम के गुंडे लाठी चलाने के लिए झंडा मैदान गए थे. रांची, हजारीबाग समेत कई जिलों में मारपीट हुई. छात्राओं को भी नहीं छोड़ा गया. रामगढ़ से जेएमएम का एक गुंडा कहता है कि पटक पटक कर लोगों को मारेंगे.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के सहयोगी दल के नेता अब गुंडागर्दी पर उतरे हैं. पुलिस को इमरान अजीज खान को चिह्नित कर केस दर्ज करना चाहिए. रामगढ़ के जेएमएम गुंडा कार्यकर्ता पर केस दर्ज होना चाहिए. ये हेमंत सरकार की गुंडागर्दी है. राज्य में हुई पिटाई के मामले का पूरा वीडियो है. ये पूरे राज्य के छात्रों से जुड़ा मुद्दा है, किसी संगठन से जुड़ा नहीं है. हर तरह से भाजपा अब छात्रों के साथ खड़ी है. पूरे मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top