उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीडीएस दुकानदारों को किया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीडीएस दुकानदारों को किया सम्मानित

बलियापुर : प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को समारोह आयोजित कर जन वितरण प्रणाली में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डीलरों को सम्मानित किया गया। पुरी पारदर्शिता के साथ खाद्यान्न वितरण का कार्य करने वाले मां दुर्गा एसएचजी समूह की मंजू देवी, जय मां दुर्गा एसएचजी की यमुना देवी एवं जय महादेव एसएचजी समूह की उर्मिला देवी को प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, बीडीओ प्रभाष चंद्र दास एवं सीओ मुरारी नायक ने अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जेएसएलपीएस की पांच समूहों को 10 लाख राशि का चेक भी प्रदान किया गया। मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत सिंह के अलावा कई पंचायत प्रतिनिधि एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top