बैंक मोड़ में चलाया ट्रेड लाइसेंस सत्यापन अभियान

Advertisements

बैंक मोड़ में चलाया ट्रेड लाइसेंस सत्यापन अभियान

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों एवं विभिन्न संस्थानों को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को बैंक मोड़ क्षेत्र में व्यापार अनुज्ञप्ति (ट्रेड लाइसेंस) सत्यापन अभियान चलाया गया।

सिटी मैनेजर विशाल सिन्हा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने विभिन्न दुकानों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर व्यापार अनुज्ञप्तियों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान कुछ आवेदनों का निष्पादन भी किया गया तथा व्यापारियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर संवाद स्थापित किया गया।

अभियान के क्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों द्वारा व्यापार अनुज्ञप्ति एवं अन्य संबंधित विषयों से जुड़ी कुछ समस्याओं एवं सुझावों से टीम को अवगत कराया गया। प्राप्त बिंदुओं को नगर निगम द्वारा संज्ञान में लिया गया है।

व्यापारिक समुदाय के साथ समन्वय एवं संवाद को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आगामी दिनों में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्राप्त सुझावों एवं मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
नगर आयुक्त द्वारा कहा गया है कि धनबाद नगर निगम नागरिकों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पारदर्शी, प्रभावी एवं जनोन्मुखी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में नियमित रूप से क्षेत्रीय निरीक्षण एवं जनसंपर्क गतिविधियां संचालित करता रहेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top