बाघमारा और जयरामडीह में सीआइएसएफ की छापामारी, सौ टन अवैध कोयला जब्त
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सीआइएसएफ की टीम ने शनिवार को बाघमारा थाना क्षेत्र के जयरामडीह स्थित माँ अम्बे आउटसोर्सिंग कंपनी के समीप छापामारी की। इस दौरान टीम ने करीब 70 टन अवैध कोयला जब्त किया। जानकारी के अनुसार यह कोयला शुक्रवार की रात को हाइवा से गिराए जाने की खबर है। मौके पर हाइवा के चक्के के निशान पाए गए। हाइवा किसका था, किस ट्रांसपोर्टर के अधीन चलता है यह जांच का विषय है। फिलहाल सीआईएसएफ के द्वारा पेलोडर की मदद से बरामद कोयला को उठाया गया तथा इसे ब्लॉक दो प्रबंधन को सौंप दिया गया है। समाचार लिखे लिखे जाने समय तक बीसीसीएल प्रबंधन जब्त कोयला का वजन नही कराया है। यह कोयला किसके द्वारा गिराया गया। मामले को लेकर मौके पर मौजूद सीआईएसएफ इंस्पेक्टर ने कुछ भी बताने से परहेज किया तथा बल के वरीय अधिकारियों से बात करने की सलाह दी।
इधर सीआईएसएफ एवं बीसीसीएल टीम ने जयरामडीह बस्ती के पास 74 टन अवैध कोयला बरामद किया। बरामद को कोयला प्रबंधन को सुपुर्द किया गया। मौके पर डिप्टी कमांडेंट पुष्पेंद्र सिंह तोमर, कंपनी कमांडर एवं बीसीसीएल के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।