अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ गिरिडीह प्रखंड इकाई का पुनर्गठन, सबीर अंसारी अध्यक्ष व नारायण दास बने सचिव 

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ गिरिडीह प्रखंड इकाई का पुनर्गठन, सबीर अंसारी अध्यक्ष व नारायण दास बने सचिव

डीजे न्यूज, गिरिडीह : अम्बेडकर भवन, गिरिडीह में रविवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की गिरिडीह प्रखंड इकाई का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठन कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में बेंगाबाद प्रखंड से शिशिर कुमार वर्णवाल एवं राज नारायण वर्मा उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में संघ के जिलाध्यक्ष विनोद राम एवं जिला सचिव विनोद चौधरी भी मौजूद रहे।

पुनर्गठन के दौरान सर्वसम्मति से सबीर अंसारी को प्रखंड अध्यक्ष तथा नारायण दास को सचिव चुना गया। इसके अलावा तारिक अंसारी एवं महेंद्र दास को उपाध्यक्ष, बाबूलाल आदिवासी एवं डॉ. फरहत जहां को संयुक्त सचिव, प्रभात कुमार को संगठन सचिव, कपिलदेव कुमार को कोषाध्यक्ष तथा श्रवण कुमार लाल को अंकेक्षक चुना गया।

चुनाव की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद राम ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा आगे बेहतर सांगठनिक कार्य करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संघ की एकजुटता एवं शिक्षक हित में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top