30 सितंबर के झारखंड बंद के समर्थन में 29 को मशाल जुलूस
गोविंदपुर में आंदोलनकारियों की बैठक में बनी रणनीति
डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : झारखंड आंदोलनकारियों के विभिन्न मांगों को लेकर आगामी तीस सितंबर को आहूत झारखंड बंद की सफलता को लेकर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा धनबाद जिला की बैठक जीटी रोड कांड्रा गोविंदपुर में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष समिति के जिला उपाध्यक्ष रति रंजन गिरि के कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड आंदोलनकारी के बाल बच्चों के रोजी, रोजगार एवं नौकरियों में सौ प्रतिशत अधिकारों व अपने स्वाभिमान की रक्षा को लेकर आहूत 29 सितंबर को मशाल जुलूस एवं 30 सितंबर को झारखंड बंद को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के गौरवशाली इतिहास को धूमिल नहीं होने देंगे। आज से 53 वर्ष पूर्व धनबाद की धरती से झारखंड आंदोलन के अमर पुरोधा विनोद बिहारी महतो, ए के राय एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन को गतिमान किया था। लेकिन अभी तक हमारे महापुरुषों को गजट नोटिफिकेशन कर झारखंड आंदोलन का सर्वोच्च सम्मान नहीं दिया जाना दुर्भाग्य है। 29 सितंबर को मशाल जुलूस एवं 30 सितंबर को झारखंड बंद आंदोलनकारी अपने बाल बच्चों के अधिकारों एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेंगे।वरीय उपाध्यक्ष दयाल महतो ने कहा कि हम झारखंड आंदोलनकारी की पहचान मिटाने नहीं देंगे, संघर्ष किया है और संघर्ष करेंगे।केंद्रीय उपाध्यक्ष गोपाल रवानी ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी के अस्तित्व अस्मिता की रक्षा की लड़ाई के लिए किसी भी हद तक जाएंगे।बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय सचिव जगत महतो ने कहा कि झारखंड राज्य बनने के 26 वर्षों के बाद भी झारखंड आंदोलनकारी को फिर से अपने पहचान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है इससे बड़ा दुर्भाग्य और कुछ भी नहीं हो सकता। झारखंड आंदोलनकारी गण अपनी लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे भी सरकार झुकेगी भी। आगामी 29 सितंबर को गोविंदपुर बाजार में विराट मशाल जुलूस निकाला जायेगा।कार्यक्रम का संचालन करते हुए आंदोलनकारी रति रंजन गिरि ने कहा कि सरकार झारखंड के माय-माटी व मूल्यों की रक्षा करने में पूर्णतः असमर्थ है। कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी पूर्व सांसद टेकलाल महतो की पुण्यतिथि एवं झारखंड आंदोलनकारी महुबनी निवासी मोहम्मद सरफुद्दीन अंसारी के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव मोईन अंसारी ने किया। मौके पर संयुक्त सचिव दिनेश मंडल, महासचिव विश्वनाथ पाल, दिलीप गोस्वामी, राजेन्द्र महतो, दुर्गादास गोस्वामी, रेंघु साव, इमामुद्दीन अंसारी, राजेश महतो, विक्रम यादव, सुखलाल सोरेन, जीतू साहू, जागरण मरांडी, पंचानंद रजक, रूपलाल दास, किस्टू सोरेन, कृष्ण प्रसाद साव, शंकर प्रसाद साव, दर्शन माझी, असलम अंसारी, करामत हुसैन, अब्बास अंसारी, बरसा माझी, दिलीप कुमार भारती, चंपई हंसदा सहित अन्य प्रमुख थे।