आग से बचाव व लोगों को सुरक्षित निकालने की विधि से अवगत हुए ग्रामीण

आग से बचाव व लोगों को सुरक्षित निकालने की विधि से अवगत हुए ग्रामीण

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): ग्रामीणों को आग से बचाव और नियंत्रण की जानकारी देने के उद्देश्य से टिस्को मलकेरा प्राथमिक विद्यालय के परिसर में प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। टाटा सिजुआ ग्रुप की सुरक्षा विभाग तथा फायर फाइटर की टीम के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आग की घटनाओं को रोकना, आपातकालीन स्थिति में सही निर्णय लेना और जान-माल की सुरक्षा करने के तरीकों से अवगत कराया गया।
फायर फाइटर नितिन यादव तथा अमित यादव ने पानी का उपयोग करके आग के तापमान को कम करने, आग पर गीली बोरी या कंबल डालकर ऑक्सीजन का संपर्क काटना, ज्वलनशील पदार्थों या ईंधन को हटाकर आग को फैलने से रोकना, फायर एक्सटिंग्विशर यंत्रों का सही समय पर सही तरीके से इस्तेमाल करने की विधि की जानकारी दी। एलपीजी सिलेंडर की सुरक्षा के प्रैक्टिकल डेमो दिखाया गया। शिविर में लगभग 200 छात्र और ग्रामीण शामिल हुए। मौके पर सिक्यूरिटी मैनेजर रिंकू गुप्ता सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top