एक जिला एक गतिविधि के तहत किया पौधारोपण
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): लायंस इंटरनेशनल द्वारा निर्धारित “एक जिला एक गतिविधि” कार्यक्रम के तहत बुधवार को बलियापुर लायंस क्लब की ओर से पौधारोपण किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्य अनवर अली खान के बागान में बीस फलदार पौधे लगाए गए । साथ ही लोगों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया। क्लब के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर साल क्लब की ओर से पौधारोपण किया जाता है। साथ ही पौधों की देखभाल भी क्लब के सदस्यों द्वारा की जाती है। मौके पर क्लब के सचिव चितरंजन महतो, गिरधारी लाल अग्रवाल, अनवर अली खान , शंकर रविदास, कैलाश प्रसाद अग्रवाल आदि थे।