आदिवासी एकता महाजुटान रैली में शामिल होने के लिए सीएम हेमंत सोरेन को मिला न्योता

आदिवासी एकता महाजुटान रैली में शामिल होने के लिए सीएम हेमंत सोरेन को मिला न्योता

डीजे न्यूज, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 30 अगस्त को मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित होने वाली रैली में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि रैली का आयोजन झारखंड में आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकारों, अस्तित्व, पहचान एवं सामाजिक हितों की रक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने रैली से जुड़े उद्देश्यों और तैयारियों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। इस अवसर पर शशि पन्ना, अजय तिर्की, रमा खलखो, अनिल पन्ना, ज्योत्सना केरकेट्टा, शिवा कच्छप, अनिल उरांव, पुष्कर बड़ाईक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top