अनुशासन, राष्ट्र सेवा, नेतृत्व क्षमता और जीवन में चुनौतियों का सामना करने के लिए सदैव रहें तत्पर : कमान अधिकारी अनिमेष झा

अनुशासन, राष्ट्र सेवा, नेतृत्व क्षमता और जीवन में चुनौतियों का सामना करने के लिए सदैव रहें तत्पर : कमान अधिकारी अनिमेष झा

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय नावाटांड़ में एनसीसी बटालियन पांच धनबाद ने किा विशेष अभिनंदन समारोह का आयोजन 

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी के नावाटांड़ स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय प्रांगण में गुरुवार को झारखंड एनसीसी बटालियन 5 धनबाद ने एक विशेष अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड एनसीसी बटालियन 5 धनबाद के कमान अधिकारी कर्नल अनिमेष झा उपस्थित थे। समारोह के दौरान कमान अधिकारी द्वारा विद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर देवेन कुमार साव को पीआरसीएन कोर्स सफलतापूर्वक करने और उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और कैडेट्स के प्रति समर्पित मार्गदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों और कैडेट्स द्वारा अपनी पारंपरिक पोशाक में मुख्य अतिथि कर्नल अनिमेष झा का परंपरागत सांस्कृतिक और देशभक्ति गीतों से स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ ए के झा ने विद्यालय में एनसीसी के महत्व और छात्रों के सर्वांगीण विकास में इस भूमिका को रेखांकित किया। वहीं कमान अधिकारी कर्नल अनिमेष झा ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए अनुशासन, राष्ट्र सेवा, नेतृत्व क्षमता और जीवन में चुनौतियों का सामना करने के लिए अपने विचारों से प्रेरित करते हुए सदैव तत्पर रहने का मूलमंत्र दिया। मंच संचालन शिक्षिका कविता कुमारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर प्राचार्य डॉ आदित्य झा के अलावा

फिरदौस अख्तर, गौतम कुमार सिन्हा, कविता महतो, देवेन साव, सूर्यकांत मंडल, विनीता कुमारी, गणेश गुप्ता, बिमला कुमारी आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top