सरकारी जमीन पर कब्जा के विरोध में धरना दे रहे बिरंचन पाण्डे का ग्रामीणों ने किया विरोध

सरकारी जमीन पर कब्जा के विरोध में धरना दे रहे बिरंचन पाण्डे का ग्रामीणों ने किया विरोध

डीजे न्यूज, धनबाद: जमीन के मामले में अनोखा आंदोलन देखने को मिला जहां एक ओर पंडुकी निवासी बिरंचन पाण्डे उधमी कृष्णा मुरारी चौधरी को जमीन माफिया बतला कर रणधीर वर्मा चौक पर धरना पर बैठे हैं तो वही पंडुकी के ग्रामीण बिरंचन पाण्डे के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं । बिरंचन पाण्डे ने जहां एक और कृष्ण मुरारी चौधरी पर पंडुकी में सरकारी जमीन पर कब्जा करने लगातार उपायुक्त से गुहार लगाते हुए धरना दे रहे हैं। पूरे मामले में दोनों तरफ से एक दुसरे पर आरोप लगाया गया वहीं मामले में उद्यमी कृष्ण मुरारी चौधरी की मानें तो बिरंचन पाण्डे और उनके भतीजा द्वारा जमीन के एवज में छः लाख रुपए लिया गया है। जब भी अपने पैसे वापस करने की मांग करते हैं उनके द्वारा जुड़ा मुकदमा और तरह तरह के आरोप लगा कर उनकी छवि को धुमील करने की कोशिश की जाती है । यहां तक बिरंचन पाण्डे के द्वारा उनके संस्थान में काम करने वाले मजदुरो को भी धमकाया जाता है ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top