पुण्यतिथि पर भाकपा माले के दिवंगत नेताओं को दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर भाकपा माले के दिवंगत नेताओं को दी श्रद्धांजलि

बलियापुर: परसबनिया स्थित मार्शलिंग यार्ड में गुरुवार की शाम भाकपा माले के दिवंगत नेता श्रीपति महतो एवं बीरबल महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिवंगत नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने दिवंगत नेताओं द्वारा संगठित एवं असंगठित मजदूरों के हक अधिकार के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए उन्हें मजदूरों का मसीहा कहा। वक्ताओं में पूर्व विधायक आनंद महतो, मुखिया राजा राम रजक, सुरेश प्रसाद, जगतु महतो, अरविंद महतो, मंगल महतो, विकी पंडित, मनोज रवानी, सुरेश पाल, मंगरु सिंह, बादल बाउरी, बबलू महतो, शिव रजक, नंदी सिंह आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top