टुंडी के लाला टोला में धूमधाम से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा 

टुंडी के लाला टोला में धूमधाम से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

कायस्थ समाज ने कलम-दवात की पूजा कर प्रस्तुत किया आय-व्यय का लेखा-जोखा, रात्रि में हुआ भजन-कीर्तन

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : टुंडी प्रखण्ड के लाला टोला में बुधवार को कायस्थों के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ की गई। सभी लोगों ने भक्ति भाव के साथ भगवान चित्रगुप्त एवं कलम-दवात की पूजा की तथा अपने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

पूजा के बाद समाज के सभी लोग एक साथ सामूहिक भोजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। रात्रि में भजन-कीर्तन एवं जागरण का भी आयोजन किया गया।

शांतिपूर्ण पूजा एवं भजन जागरण सम्पन्न करवाने में मनीष सिन्हा, प्रणव शरण, अभिनाश शरण, राज रंजन, अमन कुमार सिन्हा, राज कुमार सिन्हा, करण रंजन, प्रेम कुमार सिन्हा, प्रशांत कुमार सिन्हा, आयुष सिन्हा, अंकित सिन्हा, रितेश सिन्हा, रितेश सहाय, ज्योतिष अंबष्ट, पवन सिन्हा, निरंजन आदि लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top