नावागढ़ में बंद आवास का ताला तोड़कर 70 हजार के जेवरात की चोरी
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
मधुबन थाना क्षेत्र के नावागढ़ में चोरों ने बंद आवास का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी परिवार दस दिन पहले बिहार के गया जिला अंर्तगत अपने पैतृक गांव मांडर गए थे। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद गृहस्वामी परशुराम शर्मा बुधवार शाम नावागढ़ लौटा। गृहस्वामी ने थाना में लिखित सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात की।
गृहस्वामी ने बताया कि यहां वापस आने पर घर का मुख्य दरवाजे सहित अंदर के सभी ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो दो बक्से, ड्रम और एक अलमारी का लॉक टूटा हुआ मिला तथा सारा सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था।
चोर अलमारी के लॉकर में रखे लगभग 70 हजार रुपये के जेवरात, जिसमें सोने की बाली और चांदी की दो अंगूठियां चुरा ले गए।