“भाइयेर कपाले दिलाम फोंटा, जमेर दुआरे पोड़लो कांटा…”

“भाइयेर कपाले दिलाम फोंटा, जमेर दुआरे पोड़लो कांटा…”

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास कोयलांचल में बंगाली समुदाय ने बुधवार को भाई और बहन के अटूट प्रेम-स्नेह के प्रतीक भाई फोंटा हर्ष व उल्लास के साथ मनाया।
बहनों ने अपने भाइयों के ललाट पर चंदन, दही और काजल से ‘फोंटा’ (टीका) लगाकर लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखद जीवन की कामना की तथा आरती उतारी। इस दौरान बहनों ने “भाइयेर कपाले दिलाम फोंटा, जमेर दुआरे पोड़लो कांटा…” (यानी भाई के माथे पर फोंटा लगाया, यमराज के द्वार पर कांटा पड़े) मंत्र का उच्चारण किया।
अनुष्ठान के बाद भाई अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया और उन्हें उपहार भेंट किया।  साथ ही घर पर बने विशेष पकवान खिलाया।
मान्यता है कि इस पर्व का संबंध यमराज और उनकी बहन यमुना की पौराणिक कथा से है। कथा के अनुसार यमुना ने यमराज को तिलक लगाया था और यमराज ने उन्हें वरदान दिया था।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top