संक्षिप्त खबरें: –

संक्षिप्त खबरें: –

गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्ची को दिया राशन

बलियापुर: सामाजिक संगठन हरिओम सेवा संस्था ने बुधवार को भैया दूज के मौके पर अत्यंत व गंभीर बीमारी से पीड़ित नन्ही बच्ची राजनंदिनी के परिवार को उपहार स्वरूप एक महीने का राशन सामग्री उपलब्ध कराया। मौके पर संस्था के विनोद सिंह, डॉ स्वरूप चौधरी, शीतल दत्त, प्रेयांशु पाल, प्रभास पाल, सूर्यगोपाल भट्टाचार्य आदि थे।
———————————————

चित्रगुप्त पूजा संपन्न

बलियापुर: बलियापुर क्षेत्र में भगवान चित्रगुप्त की पूजा बुधवार को कायस्थ समाज के लोगों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लायंस क्लब बलियापुर के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता रवींद्र वर्मा, दीपक कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य कई घरों एवं सार्वजनिक स्थनों पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top