इरफान अंसारी के बयान के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, रणधीर वर्मा चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन

इरफान अंसारी के बयान के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, रणधीर वर्मा चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन

राज सिन्हा समेत भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना

डीजे न्यूज, धनबाद : कांग्रेस विधायक एवं झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के कथित तौर पर देश में अराजकता और दंगे फैलने संबंधी बयान के विरोध में शुक्रवार को भाजपा धनबाद महानगर ने जोरदार प्रदर्शन किया। महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय के नेतृत्व में रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।

प्रदर्शन में धनबाद विधायक राज सिन्हा भी शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी देश की शांति, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर देश में अराजकता और दंगे जैसी परिस्थितियों की बात करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से इस तरह की बयानबाजी पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुतला दहन कार्यक्रम में जिला महामंत्री मानस प्रसून, रूपेश कुमार सिन्हा, मौसम सिंह, रुमकी गुप्ता, शिवांश श्रीवास्तव, राजा राम दत्ता, अमरजीत कुमार, दीपक झा, शशि सिंह, शुभम बनर्जी, तमाल राय और जीत सोनी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top