त्योहारों के मद्देनजर कतरास पुलिस अलर्ट, एटीएम एवं बैंकों की सुरक्षा को लेकर चलाया विशेष जांच अभियान

त्योहारों के मद्देनजर कतरास पुलिस अलर्ट, एटीएम एवं बैंकों की सुरक्षा को लेकर चलाया विशेष जांच अभियान

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):  आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कतरास पुलिस ने मंगलवार को विशेष सतर्कता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थानेदार प्रवीण कुमार कर रहे थे।
इस क्रम में थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ विभिन्न एटीएम केंद्रों एवं बैंक परिसरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान एटीएम केंद्रों पर आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी गई तथा बैंक एवं एटीएम परिसर में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजारों, बैंकों एवं एटीएम केंद्रों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में आम नागरिकों की सुरक्षा, बैंक ग्राहकों की सुविधा तथा साइबर एवं आर्थिक अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि एटीएम से रुपये निकालते समय सावधानी बरतें और किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपना एटीएम कार्ड, पिन एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

कतरास पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में गश्ती और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top