गावां में गांजा की खेती पर पुलिस का शिकंजा, दो गांवों में फसलें की गईं नष्ट

गावां में गांजा की खेती पर पुलिस का शिकंजा, दो गांवों में फसलें की गईं नष्ट

ओडपोडो और राजोखार में पुलिस की कार्रवाई से अवैध खेती करने वालों में मचा हड़कंप

डीजे न्यूज, गावां, गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा की खेती के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ओडपोडो और राजोखार इलाके में गांजा के पौधों को नष्ट कर दिया।

बताया जाता है कि बरमसिया गांव के आसपास ओडपोडो, राजोखार सहित अन्य इलाकों में चोरी-छिपे गांजा की खेती किए जाने की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पहले मामले का सत्यापन किया। इसके बाद संबंधित इलाकों में पहुंचकर अवैध रूप से लगाए गए गांजा के पौधों को नष्ट किया।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खेती में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। इस तरह की गतिविधियों की सूचना मिलने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top