लव कुश सेवा संघ ने मनाई लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती

लव कुश सेवा संघ ने मनाई लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती

पटेल के आर्दशों को आत्मसात करने, समाज को संगठित और मजबूत बनाने का किया आह्वान

डीजे न्यूज, धनबाद : देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को धनबाद के टाउन हॉल में भव्य रूप से मनाई गई। नवगठित लव-कुश सेवा संघ की ओर से आयोजित समारोह में झारखंड और बिहार के कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यवसायियों एवं गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डेढ़ हजार से अधिक लोग शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगीत के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में काराकाट के सांसद राजाराम सिंह उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो शामिल हुए। झारखंड के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा तथा राष्ट्रीय कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष राकेश कुमार महतो की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वक्ताओं ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता और अखंडता में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज को संगठित और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं एसएसएलएनटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान सामाजिक संस्था की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। वहीं, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से पौधों का वितरण किया गया। अतिथियों को मंच तक सम्मानपूर्वक लाने की जिम्मेदारी एनसीसी के विद्यार्थियों ने निभाई। समारोह की अध्यक्षता अवधेश कुमार सिन्हा ने की, जबकि अंत में सचिव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक संजय रंजन सिंह, संरक्षक मनोज कुमार सिंह एवं सुदिष्ट सिंह, अध्यक्ष अवधेश कुमार सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष रामायण सिंह, सह सचिव शिवराज सिंह एवं नीरज कुशवाहा, राजीव रंजन सिंह (मुन्ना जी), विजय प्रसाद जायसवाल, उमेश कुमार सिंह, रवि रंजन प्रसाद, स्मृतिकांत सिंह, वंसराज सिंह कुशवाहा, सत्येंद्र कुमार, सत्येंद्र प्रसाद एवं विनोद बिहारी महतो सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top